राष्ट्रमंडल खेलों में गड़बड़ी करने वाले बच नहीं पाएंगे : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री, सात रेसकोर्स मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर टीवी सम्पादकों के साथ बातचीत कर रहे थे।
प्रधानमंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या वह सीडब्ल्यूजी घोटालों की जांच में हो रही देरी से निराश हैं, तो उन्होंने कहा कि सरकार सर्वोत्तम कोशिश कर रही है, लेकिन इसमें एक कानूनी प्रक्रिया शामिल है। "कभी-कभी यह निराशाजनक होती है.. इसमें समय लगता है।"
मनमोहन सिंह ने कहा, "आपको मेरा आश्वासन है कि गड़बड़ी करने वाले बच नहीं पाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications