उतना दोषी भी नहीं जितना प्रचार हो रहा है : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने बुधवार को टेलीविजन समाचार चैनलों के सम्पादकों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में ये विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कहता हूं कि मैंने कभी कोई गलती नहीं की लेकिन जिस व्यापक स्तर पर प्रचार किया जा रहा है और दिखाया जा रहा, मैं उतना दोषी भी नहीं हूं।"
उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार और काले धन के मुद्दे से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेश के बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और सम्बंधित देशों से जानकारी प्राप्त करने के लिए संधियों में संशोधन किए जाने की कोशिशें जारी हैं।
उन्होंने कहा, "काला धन, जो कानूनी तौर पर हमारा है, उसे वापस लाने के लिए हम हरसम्भव कदम उठाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications