घोटाले सबसे बड़ा अफसोस : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने सात रेसकोर्स मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर टेलीविजन सम्पादकों के साथ बातचीत में बुधवार को ये विचार व्यक्त किए।
उनके अब तक के कार्यकाल के सबसे बड़े अफसोस एवं सबसे बड़ी उपलब्धि के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, "ये जो अनियमितताएं हुई हैं, उन्हें लेकर मुझे निश्चित तौर पर अफसोस। मैं इन घटनाओं से बहुत खुश नहीं हूं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बिल्कुल सच है कि प्रतिकूल वैश्विक आर्थिक स्थितियों के दौरान उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को जो स्थिर बनाए रखा, यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications