अवैध हथियारों के 3 तस्कर गिरफ्तार
जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तीनों तस्करों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने किसी ग्राहक को अवैध हथियार बेचने की ताक में थे। इनके कब्जे से दो पिस्तौलें, एक रिवाल्वर और 104 कारतूस जब्त किए गए हैं।
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक प्रेम गौतम ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तीनों तस्करों को पकड़ा गया। पकड़े गए तस्करों में एक देवरिया और दो उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक तीनों बिहार के सीवान जिले में अवैध हथियारों के व्यापार में लिप्त एक गिरोह के लिए काम करते हैं। वे वहां से असलहे और कारतूस लाकर प्रदेश के विभिन्न अपराधी गिरोहों को बेचते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications