गठबंधन के नाम पर भ्रष्टाचार धर्म निभा रहे हैं प्रधानमंत्री : गडकरी
टेलीविजन चैनलों के सम्पादकों के साथ प्रधानमंत्री के रूबरू होने के बाद गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जवाबों से यह स्पष्ट हुआ है कि भ्रष्टाचार को रोकने में वह असफल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने गठबंधन धर्म को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन यह गठबंधन धर्म नहीं बल्कि भ्रष्टाचार धर्म है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भी गठबंधन सरकार चलाई लेकिन इस तरह के घोटाले कभी नहीं होने दिए।
गडकरी ने कहा कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार से लड़ने की ताकत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के अलावा अन्य घोटालों में गठबंधन की अन्य पार्टियों की भागीदारी नहीं थी फिर भी इन घोटालों को नहीं रोका जा सका।
गडकरी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के बजाय इसे छुपाने का प्रयास करती रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications