पाकिस्तान के बगैर वार्ता करेंगे अमेरिका और अफगानिस्तान
काबुल, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका और अफगानिस्तान के अधिकारी अगले महीने द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पहले नियोजित त्रिपक्षीय वार्ता में पाकिस्तान भी शामिल होने वाला था लेकिन अमेरिका ने उसके साथ वार्ता स्थगित कर दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वाशिंगटन स्थित अफगानिस्तानी दूतावास ने बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत 23 से 25 फरवरी तक होगी।
दूतावास से जारी बयान में बताया गया, "दोनों देशों के उच्च अधिकारी सुरक्षा और कृषि के मुद्दों पर बातचीत करने के अलावा पारस्परिक सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दोनों देश आपसी सम्बंधों को और प्रगाढ़ करने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।"
अमेकिी सरकार ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक परिवर्तन होने के चलते त्रिपक्षीय बैठक को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications