कांग्रेस सावधान! दिखने लगी है लोगों की भड़ास

आज अगर आपने अपना ई-मेल बॉक्स खोला होगा तो न्यू अकाउंटिंग टर्मिनॉलॉजी के नाम से एक मेल मिला होगा। अगर अभी तक नहीं मिला है, तो जल्द मिलेगा, क्योंकि देश भर के लोग इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को भेज रहे हैं। ई-मेल देखकर आपको हंसी आएगी। कुछ देर के लिए आप मुसकुराएंगे और फिर अंदर से एक टीस उठेगी, जो कांग्रेस के खिलाफ होगी।
क्या है इस ई-मेल में
इस साधारण सी ई-मेल में मधु कोडा, सुरेश कलमाड़ी, नीरा राडिया, मनमोहन सिंह, शरद पवार, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरे हैं। तस्वीरें भी वही जो आमतौर पर आप इंटरनेट पर देखते हैं, लेकिन खास है इन नामों के साथ जोड़ी गई गणित। ईमेल की पहली लाइन- न्यू अकाउंटिंग टर्मिनोलॉजी टू गो इंटू इफेक्ट- (जल्द ही लागू होने वाली अकाउंट की भाषा)।
1 करोड़ = 1 खोखा
500 करोड़ = मधु कोडा
1000 करोड़ = 1 राडिया
10,000 करोड़ = 1 कलमाड़ी
100000 करोड़ = 1 राजा
ये तो रही भ्रष्टाचार की गणित, जिसने आपको कई घोटालों की याद दिला दी होगी। लेकिन महंगाई की बात करें तो यह सौ घोटालों से भी ऊपर है। यही कारण है कि जनता ने शरद पवार को विशेष दर्जा दिया है।
100 राजा = 1 पवार
अंत में पूरी कांग्रेस की बात करते हुए आगे लिखा गया है
10000 पवार = कांग्रेस
इसके साथ तस्वीर लगाई गई है मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की, जिनकी नाक के नीचे पिछले छह सालों में ये घोटाले होते रहे और इन्हें पता तक नहीं चला। अब जब सांप निकल चुका है यानी देश का पैसा विदेशी बैंकों में जमा हो चुका है, तब ये लाठी पीट रहे हैं।
इस ई-मेल में जनता की भड़ास अंतिम लाइन में दिखी है- जागो भारत जागो। इस मेल को इतना फॉरवर्ड करो कि पूरा इंडिया पढ़े!!!












Click it and Unblock the Notifications