गरीबों को सब्सिडी देने की व्यवस्था के लिए कार्यदल गठित

नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान-पत्न प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में विभिन्न मंत्रालयों का एक कार्यदल बनाया है, जो गरीबों तथा किसानों को मिट्टी के तेल, रसोई गैस और खाद पर सीधे सब्सिडी देने की व्यवस्था तैयार करेगा। कार्यदल चार महीने में अपनी अंतरिम रिपोर्ट देगा।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि संबद्ध मंत्रालय इस नई व्यवस्था के तहत, इस कार्यद¶ की सिफारिशों को प्रयोग के आधार पर छह महीने लागू करेंगे। यह कार्यदल मौजूदा प्रणाली में सुधार करते हुए लोगों को सीधे सब्सिडी देने के ¶िए एक मॉडल भी सुझाएगा।

इस कार्यदल से इस व्यवस्था के ¶िए सरकारी प्रशासन में परिवर्तन और सप्लाई तंत्र के संचालन के ¶िए समुचित कम्प्यूटर प्रणाली तैयार करने को भी कहा गया है।

नीलेकणि के अलावा इस कार्यदल में वित्त, कृषि, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण, तेल तथा प्राकृतिक गैस, ग्रामीण विकास और रसायन तथा उर्वरक मंत्रालयों के सचिव भी शामिल होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+