अबू सलेम पर भाई को धमकी देने का आरोप
आजमगढ़, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन अबू सलेम पर पारिवारिक संपत्ति के विवाद में अपने भाई अबू जायस को धमकाने का आरोप लगा है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी अबू जायस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में उसे अपने भाई अबू सलेम से कई बार धमिकयां मिली हैं।
पुलिस के मुताबिक मुम्बई की जेल में बंद अबू सलेम कड़ी सुरक्षा के बीच 13 फरवरी को अपनी ताई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने आजमगढ़ पहुंचा था।
आजमगढ़ से सटे मऊ जिले में मंगलवार को अबू जायस ने संवाददाताओं को बताया, "सलेम हमारी सारी पैतृक संपत्ति हड़पना चाहता है..उसने कई बार मुझ्झे धमकी दी है। इस सम्बंध में मैंने पुलिस में शिकायत भी दी है।"
इस सम्बंध में आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भगवान शरण श्रीवास्तव ने आईएएनएस से कहा, "अभी तक मुझे अबू जायस की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अपने कार्यालय में जानकारी करने के बाद मैं बुधवार को ही इस सम्बंध में कुछ पुख्ता तौर पर कह पाऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications