नैनीताल में 6 वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड पुलिस और वन विभाग की टीम ने नैनीताल जिले के कालागढ़ में वन विभाग की मोहान रेंज से छह वन्य जीव तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनके पास से तेंदुए की खाल, खोपड़ी और हाथी दांत बरामद किए गए हैं।
राज्य के कुमाऊं मण्डल के पुलिस महानिरीक्षक राम सिंह मीणा ने मंगलवार को वन तस्करों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इन तस्करों के पास से हाथी दांत, तेंदुए की खाल और खोपड़ी तथा शिकार में प्रयुक्त होने वाले अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि गिरोह के मुख्य आरोपी के नाम बालकू और गोपी हैं। गिरफ्तार किए गए तस्करों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई वन्य जीव तस्करी में भी इनका हाथ हो सकता है। दो वर्ष पूर्व तीन बाघों की रहस्यमय मौत के बारे में भी इनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications