बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार छात्र की मौत
नगर निरीक्षक (पुलिस) दयाशंकर ने बताया, "मंगलवार शाम छह बजे बांदा के पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कालेज के स्नातक का छात्र अंकुर (20) अपने सहपाठी मोहित (18) के साथ मोटरसाइकिल से कालू कुआं की ओर जा रहा था। चित्रकूटधाम मंडल आयुक्त आवास के पास सामने से आ रही बोलेरो ने मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी, जिससे अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।"
उन्होंने बताया किइस घटना से गुस्साए लोगों तथा छात्रों ने आयुक्त आवास के सामने जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर जाम तो खोल दिया गया, लेकिन इलाके में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। चालक अपनी बोलेरो को पुलिस चौकी में खड़ी कर फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications