होवित्जर रिपोर्ट लीक होने की उच्चस्तरीय जांच होगी : एंटनी
रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने पत्रकारों को बताया, "तोपों की खरीद पर परीक्षण रिपोर्ट के लीक होने की घटना की जांच के लिए सेना ने उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है।"
उन्होंने कहा कि सरकार को विश्वास है कि अमेरिकी 145एम 777 होवित्जर तोपों की खरीद प्रक्रिया से कोई भी व्यक्ति हेरफेर नहीं कर पाएगा क्योंकि इन तोपों की खरीद प्रक्रिया पर अमेरिका और भारत सरकार के बीच करार हुआ है।
रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी हमारी खरीद प्रक्रिया में हेरफेर नहीं कर सकेगा।"
ज्ञात हो कि अमेरिका के अत्याधुनिक होवित्जर तोपों का क्षेत्र परीक्षण लेह, सिक्किम के दुर्गम क्षेत्रों सहित राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों और मैदानी भागों में किया गया है।
इन तोपों के क्षेत्र परीक्षण से जुड़ी गोपनीय रिपोर्ट के कुछ पन्नों के सार्वजनिक होने के बाद खरीद प्रक्रिया पर विवाद खड़े हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि भारत ने अपनी तात्कालिक जरूरतों को देखते हुए पिछले वर्ष 64.7 करोड़ डॉलर मूल्य के एम 777 होवित्जर तोपों को खरीदने का निर्णय लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications