रेमंड डेविस के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज
पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में दायर अपनी औपचारिक शिकायत में कहा कि 'रेमंड का यह दावा कि उसने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, गलत है और उसके इस दावे की पुष्टि जांच से नहीं हो पाई।"
ज्ञात हो कि रेमंड मुद्दे पर बातचीत करने के लिए अमेरिकी सीनेट के विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष जॉन केरी मंगलवार रात पाकिस्तान पहुंच रहे हैं।
पुलिस ने अपनी शिकायत में कहा, "डेविस अपने वाहन से निकलकर भाग रहे दोनों पाकिस्तानी नागरिकों पर गोलियां चलाते रहे। मारे गए दोनों व्यक्तियों में से एक फैजन के पिस्टल से कोई गोली नहीं मिली।"
न्यायालय में यह शिकायत फैजन के भाई इमरान की ओर से दाखिल किया गया। इसमें कहा गया है कि 'जांच के समय आरोपी ने अधिकारियों का सहयोग नहीं किया।'
इस मामले की अगली सुनवाई अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश 25 फरवरी को करेंगे। अब तक इस मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications