उत्तराखण्ड में लगातार तीसरे दिन हिमपात
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।
राज्य के विभिन्न जनपदों के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी और निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल एवं रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।
इसके साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के मंदिरों की चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में कई सम्पर्क मार्ग बंद हो गए हैं।
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. शर्मा ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले अधिकांश इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
शर्मा के मुताबिक देहरादून में भी मंगलवार को तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications