आडवाणी पुराने ग्रामोफोन रिकार्ड की तरह : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने आडवाणी द्वारा कोलकाता की एक रैली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा, "आडवाणी उस पुराने ग्रामोफोन रिकार्ड की तरह हैं जो एक ही बात को दोहराते रहते हैं। वह अभी भी प्रधानमंत्री पर वही पुराने आरोप लगा रहे हैं जिसे देश की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में खारिज कर दिया था।"

उन्होंने कहा, "आडवाणी वरिष्ठ नेता है और व्यक्तिगत तौर पर मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं लेकिन वह उन्हीं आरोपों पर चिपके हुए हैं, जिसे देश की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।"

तिवारी ने आडवाणी के बयानों को दोहरे मापदंड वाला बताया और कहा कि वह भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के घोटालों पर चुप क्यों हैं। चाहे वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से जुड़ा हो या फिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सम्बंधित हो।

आडवाणी ने कोलकाता में एक रैली को सम्बोधित करते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें एक बार फिर इतिहास का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री बताया।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर मुझे तरस आती है, गुस्सा नहीं आता है। मैंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों को देखा है लेकिन ऐसा कमजोर प्रधानमंत्री नहीं देखा है।"

आडवाणी ने कहा, "प्रधानमंत्री को यदि कमजोर कहा जाता है तो कई लोगों को बहुत गुस्सा आता है। जेंटलमैन होना अच्छी बात है लेकिन यह जेंटलमैन यदि कमजोर है और प्रधानमंत्री बन जाए तो वह कितना भी बड़ा भ्रष्टाचार क्यों न हो, वह कुछ नहीं कर सकेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+