उप्र में शिक्षामित्र पर फेंका तेजाब
पुलिस के मुताबिक काकोरी क्षेत्र के परसादी खेड़ा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के तौर पर कार्यरत शबीना खातून (24) मंगलवार को स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार युवक उस पर तेजाब फेंककर फरार हो गए।
लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता विनोद कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ित शिक्षामित्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कुमार ने कहा कि हमलावर कौन थे, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है, क्योंकि वे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। दोनोंआरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications