स्पेक्ट्रम घोटाला : 'राजस्व को नुकसान नहीं पहुंचा कहना गलत'

समिति के समक्ष सीबीआई के निदेशक के पेश होने के बाद पीएसी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने पत्रकारों को बताया कि सिंह ने 2जी स्पेक्ट्रम विवाद से जुड़े सभी प्रश्नों के स्पष्ट जवाब दिए।

जोशी ने बताया, "सीबीआई के निदेशक ने कहा कि मामले की जांच को देखते हुए यह कहना गलत होगा कि इससे देश के राजस्व को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। निदेशक का यह कहना महत्वपूर्ण है।"

ज्ञात हो कि जांच एजेंसी के निदेशक का यह बयान केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा पिछले महीने की गई उनकी टिप्पणियों से अलग है।

सिब्बल ने कहा था कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट जिसमें 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से देश के राजस्व को 1.76 लाख करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है वह 'पूरी तरह से गलत और बिना आधार' का है।

जोशी ने कहा कि निदेशक ने पीएसी के सदस्यों को बताया कि एजेंसी 2जी स्पेक्ट्रम मामले के आपराधिक पहलू की जांच प्रमुखता से कर रही है। इसलिए राजस्व को कितना नुकसान पहुंचा इसके बारे में वह ज्यादा नहीं बता सकती।

पीएसी अध्यक्ष ने कहा कि समिति के सदस्यों ने जांच एजेंसी के निदेशक से और जानकारियां मांगी हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अरुण शौरी को पीएसी के समक्ष पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इस पर जोशी ने कहा कि यह सीबीआई द्वारा समिति को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर निर्भर करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+