चिदम्बरम से मिलीं शीला दीक्षित
दीक्षित ने मंगलवार सुबह नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में चिदम्बरम से मुलाकात की। उन्होंने गत शुक्रवार को जारी स्थानांतरण आदेश की समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि इससे बजट निर्माण प्रक्रिया प्रभावित होगी।
बैठक के बाद दीक्षित ने कहा कि मसले का हल निकाल लिया गया है। लेकिन उन्होंने इस सवाल पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि क्या स्थानांतरण का आदेश रद्द कर दिया गया है?
ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गत शुक्रवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिनमें परिवहन आयुक्त आर.के. वर्मा, उद्योग आयुक्त चेतन संघी, लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव के.के. शर्मा, दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रमेश नेगी तथा व्यापार एवं कर आयुक्त जलज श्रीवास्तव शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार से परामर्श के बगैर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आईएएस अधिकारियों का तबादला किए जाने से दीक्षित परेशानी में पड़ गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications