रिलायंस मीडिया वर्क्स की आय में 39 फीसदी वृद्धि
रिलायंस मीडिया वर्क्स के मुताबिक समीक्षाधीन तिमाही के दौरान ब्याज, अवमूल्यन, कर और ऋणमुक्ति में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से कम्पनी को 85 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इनमें वृद्धि होने से बम्बई शेयर बाजार के प्रमुख संवेदी सूचकांक में कम्पनी के शेयर 10.68 प्रतिशत की दर से बढ़कर 158.25 रुपये हो गए।
कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल अर्जुन ने बताया, "स्टूडियो और व्यापार से सम्बंधित आउट सोर्सिग सुविधा की शुरुआत करने से हम और लोगों को आकर्षित करेंगे। हमें उम्मीद है कि फिल्म और मीडिया सेवा प्रभाग हमारे व्यापार का एक महत्वपूर्ण सहयोगी साबित होगा।
कम्पनी ने हालांकि यह भी कहा कि उसे 57 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा भी हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications