राहत की रिहाई पर मलिक ने चिदम्बरम को शुक्रिया कहा
पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने यहां आईएएनएस को बताया, "दोनों मंत्रियों ने एक-दूसरे से बात की। राहत अली खान की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए रहमान मलिक ने चिदम्बरम का शुक्रिया अदा किया।"
प्रवक्ता ने बताया कि मलिक ने चिदम्बरम को राहत की ओर से मामले में सहयोग देने का पूरा आश्वासन दिया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मामले की जांच कर रहा है।
राहत व उनके दो सहयोगी मारूफ और कार्यक्रम प्रबंधक चित्रेश श्रीवास्तव दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जब रविवार की रात पाकिस्तान के लिए उड़ान भरने वाले थे तभी उन तीनों को हिरासत में ले लिया गया था।
उन पर 100,000 डॉलर से अधिक राशि की अघोषित विदेशी मुद्रा अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया।
तीनों को सोमवार शाम रिहा कर दिया गया लेकिन उन्हें 17 फरवरी को डीआरआई के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications