भाजयुमो ने महबूबा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की
ठाकुर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे एक पत्र में कहा कि पीडीपी की विकृत दृष्टि देश की एकता और सम्प्रभुता को चुनौती देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पीडीपी की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, घाटी और अक्साई चीन सहित पूरा जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और जब एक राजनीतिक दल की वरिष्ठ नेता इस तरह का दावा करें तो इसे राष्ट्र के प्रति विश्वासघात के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं मांग करता हूं कि सरकार मुफ्ती के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करे।"
भाजयुमो ने हाल ही में कोलकाता से लेकर कश्मीर तक के लिए राष्ट्रीय एकता यात्रा निकाली थी। इस यात्रा के दौरान वह खासा सुर्खियों में रहे थे।
गौरतलब है कि पीडीपी ने शनिवार को श्रीनगर में दिए गए एक पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन में अक्साई चीन को लाल रंग में चीन के हिस्से के रूप में जबकि पाक अधिकृत कश्मीर को हरे रंग में प्रस्तुत किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications