पाकिस्तान में 5 अगवा, 1 हिन्दू भी शामिल
इस्लामाबाद, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत से हिन्दू समुदाय के एक व्यक्ति सहित पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने उनके अपहरण किए जाने की आशंका जताई है।
पेशे से कार चालक हिम्मत लाल और सिन्ध सीड कार्पोरेशन के चार अधिकारियों को रविवार शाम काजी अहमद के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग से कथित तौर पर अगवा कर लिया गया।
कार्पोरेशन के निदेशक अगा शाहिद तथा उप निदेशकों अब्दुल रहीम मेमन और मोहम्मद शरीफ खुस्क तथा सहायक निदेशक सदीक मेमन को लेकर कार चालक हिम्मत लाल हैदराबाद के लिए चला था, लेकिन देर रात तक वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा।
शाहिद के दोस्त मजहर कालहोरो ने समाचार पत्र डॉन को बताया कि हैदराबाद के लिए रवाना होने के एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।
पुलिस अधिकारी फारुक अहमद जमाली ने कहा कि लापता लोगों को ले जा रही कार को खरपुर जिले में थारी मिरवाह के निकट बरामद कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications