दिल्ली, आगरा में बारिश
नई दिल्ली/आगरा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात हुई बारिश के कारण मंगलवार सुबह हवाओं में काफी ठंढक महसूस की गई। ताज नगरी आगरा में भी मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों ने यहां और बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में 6.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
आईएमडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मंगलवार को और बारिश होने की सम्भावना है, लेकिन आकाश पर बादल छाए होने की वजह से तापमान अधिक रहेगा।"उन्होंने बताया, "न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि साल के इस समय के औसत तापमान से चार डिग्री ज्यादा है।" अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
दूसरी ओर, आगरा में हुई बारिश जहां पर्यटकों को लुभा रही है, तो किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव उनकी चिंता का कारण है। उन्हें इस बात की चिंता है मौसम के इस बदलाव का सरसों की फसल पर बुरा असर पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications