बोगस विश्वविद्यालय के मुद्दे पर क्लिंटन से बात करेंगी निरूपमा

अरूण कुमार

वाशिंगटन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश सचिव निरूपमा राव मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ मुलाकात के दौरान अमेरिकी बोगस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 1,500 भारतीय छात्रों के मुद्दे को उठा सकती हैं।

इस बैठक से पहले अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर ने कैलीफोर्निया स्थित ट्राई-विश्वविद्यालय से सम्बद्ध भारतीय छात्रों के मुद्दे से सम्बधित विवरण क्लिंटन को भेज दिया है। इस विश्वविद्यालय को वीजा धांधली के आरोप में पिछले महीने बंद कर दिया गया था।

विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने व्यक्तिगत तौर पर इस मुद्दे पर क्लिंटन से टेलीफोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान कृष्णा ने बोगस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध भारतीय छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने का आग्रह किया था, ताकि छात्रों का भविष्य खतरे में न पड़े।

इस बातचीत के बाद ही शंकर ने इस मुद्दे से सम्बधित जानकारी क्लिंटन को मंगलवार को भेजी।

भारतीय दूतावास द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है, "विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा और अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बीच 13 फरवरी को हुई बातचीत के बाद भारतीय दूतावास ने सोमवार को ट्राई विश्वविद्यालय के भारतीय छात्रों के मुद्दे से सम्बंधित विवरण क्लिंटन को भेज दिया।"

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे.क्राउले ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि क्लिंटन और राव के बीच मंगलवार को बातचीत के दौरान अप्रैल महीने में नई दिल्ली में होने वाली सामरिक वार्ता की तैयारियों पर मुख्यरूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

निरुपमा राव रविवार शाम न्यूयार्क पहुंची थीं। वह अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के उप विदेश मंत्री बिल बर्न्‍स से भी मिलेंगी। इसके अलावा वह वाणिज्य, रक्षा और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी।

राव, ओबामा प्रशासन के कुछ अधिकारियों के साथ व्हाइट हसउस और विदेश विभाग में पहले ही मुलाकात कर चुकी हैं। राव ने कैपिटॉल हिल पर सांसदों से भी मुलाकात की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+