ट्यूनीशिया को 34.8 करोड़ डॉलर की सहायता देगा यूरोपीय संघ
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यूरोपीय संघ की विदेशी नीति प्रमुख कैथरीन एस्टन ने कहा कि 17 लाख यूरो की राशि तुरंत दी जाएगी जबकि बाकी राशि वर्ष 2013 तक मुहैया कराई जाएगी।
इसके अतिरिक्त एक अरब यूरो की धनराशि भी यूरोपीय विकास बैंक (ईडीबी) से मुहैया कराई जाएगी। यह राशि ट्यूनीशिया में छोटे और मझोले उद्योगों के विकास पर खर्च की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ट्यूनीशिया में एक महीने से भी अधिक समय से तक तनाव की स्थिति रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications