दाल घोटाले पर हंगामा, उड़ीसा विधानसभा स्थगित

भुनवेश्वर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को उड़ीसा विधानसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। विपक्ष ने दाल घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस्तीफे की मांग करते हुए बार-बार कार्यवाही बाधित की।

जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, सदन में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह (कांग्रेस) खड़े हो गए और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का ध्यान मध्याह्न् भोजन योजना एवं महिलाओं को कथित तौर पर घटिया दाल की आपूर्ति की ओर आकृष्ट करना चाहा।

लोकसभा अध्यक्ष ने जब इस पर ध्यान नहीं दिया, तब कांग्रेस सदस्य उनके आसन के पास आ खड़े हुए। इनमें से कई कांग्रेस विधायक विभिन्न जिलों से एकत्र किए गए संक्रमित दाल के नमूने लिए हुए थे।

कांग्रेस सदस्यों ने नारे लगाए, दालों को संवाददाताओं की मेज और लोकसभा अध्यक्ष के आसन पर रख दिया। इस कारण लोकसभा अध्यक्ष प्रदीप अमात के लिए प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही का संचालन मुश्किल हो गया।

लोकसभा अध्यक्ष ने पहले तो प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही रोक दी, फिर विपक्षी सदस्य जब अपनी मांग पर अड़ रहे तो उन्होंने दोपहर बाद तक के लिए कार्यवाही रोकी और उसके बाद पूरे दिन के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

ज्ञात हो कि कथित घोटाला तब प्रकाश में आया, जब खुफिया विभाग ने पिछले महीने दावा किया कि राज्य में मध्याह्न् भोजन योजना एवं बच्चों तथा महिलाओं के लिए पोषाहार कार्यक्रम के तहत दाल की आपूर्ति में अनियमितता बरती गई है।

गौरतलब है कि इस घोटाले के सिलसिले में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री प्रमिला मलिक ने पांच फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था तथा कम से कम तीन वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

सरकार ने घटिया दाल की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश भी दिए।

विपक्ष का हालांकि कहना है कि सकरकार द्वारा इस दिशा में उठाए गए कदम महज ढकोसला भर हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री का इस्तीफा चाहता है।

उल्लेखनीय है कि उड़ीसा विधानसभा का बजट सत्र 14 से 24 फरवरी तथा 11 मार्च से आठ अप्रैल तक दो चरणों में निर्धारित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+