मिस्र में सेना ने की हड़ताल खत्म करने की अपील

समाचार चैनल 'अल जजीरा' के मुताबिक सरकारी टेलीविजन पर दिए एक बयान में सशस्त्र सेना की सर्वोच्च परिषद के प्रवक्ता ने राष्ट्रीय एकता की अपील की और देश की अर्थव्यवस्था को पहले ही काफी नुकसान पहुंचा चुकीं हड़ताल की आलोचना की।

उन्होंने कहा, "मिस्र के आदर्श नागरिक इस बात पर ध्यान दें कि इस नाजुक समय में हड़ताल बुरा असर डाल रही हैं।"

सेना ने सोमवार को एम्बुलेंस ड्राइवर, पुलिस और परिवहन क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों के हजारों कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल के बाद यह बयान जारी किया।

सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र के हजारों कर्मचारियों ने सरकारी टेलीविजन और रेडियो कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया।

गिजा में एम्बुलेंस ड्राइवरों ने वेतन वृद्धि और स्थायी नौकरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

सोमवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन के लिए काहिरा के तहरीर चौक पर 2,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए।

वहीं पुलिसकर्मियों ने भी गृहमंत्रालय के समीप जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

सैन्य परिषद ने संविधान को निलंबित कर संसद को भंग कर दिया है। सेना ने संकल्प व्यक्त किया है कि वह दोबारा संविधान बनाकर दो महीने में जनमत संग्रह के लिए प्रस्तुत करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+