तेहरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान 1 की मौत
समाचार एजेंसी मेहर ने पुलिस उप प्रमुख, अहमद रजा रादान के हवाले से कहा है कि मारा गया व्यक्ति तमाशबीन था और 'मोनाफहीन' या पेरिस स्थित असंतुष्ट पीपुल्स मुजाहिदीन ऑफ ईरान (पीएमओआई) के सदस्यों द्वारा की गई गोलीबारी में उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में नौ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने पीएमओआई के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
रादान ने ईरान में अशांति भड़काने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications