घोटालों व महंगाई पर प्रधानमंत्री को चुप्पी तोड़नी होगी : भाजपा

ज्ञात हो कि मनमोहन सिंह बुधवार को मीडिया को सम्बोधित करने वाले हैं। वह अगले सप्ताह शुरू होने जा रहे संसद के बजट सत्र से पूर्व, सात रेसकोर्स मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास टेलीविजन सम्पादकों से मिलेंगे।

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा,"हम निश्चितरूप से उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री इन तीनों मुद्दों (2जी, एस-बैंड एवं महंगाई) पर बात करेंगे।" सीतारमन ने कहा कि उन्हें काले धन पर भी अपने विचार जाहिर करने चाहिए, जो कि अर्थव्यवस्था का सत्यानाश कर रहा है।

सीतारमन ने सवाल किया, "क्या इस मुद्दे से निपटने के लिए सरकार के पास कोई इरादा है?" उन्होंने पूछा कि आखिर भारत ने भ्रष्टाचार पर संयुक्त राष्ट्र समझौते पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किया, जो कि सरकार को भारतीयों के विदेशी खातों तक पहुंच सुलभ कराता है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एस-बैंड स्पेक्ट्रम विवाद में भारत की अंतरिक्ष एजेंसी, इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की संलिप्तता का मुद्दा गम्भीर है, क्योंकि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, "आवंटन में सही प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई गई? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिस पर हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जवाब दें।"

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने एस-बैंड इस्तेमाल करने वाले अंतरिक्ष स्पेक्ट्रम के आवंटन से होने वाले राजस्व नुकसान के आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय आयोग का गठन किया है। यह आवंटन इसरो की व्यावसायिक शाखा, एंट्रिक्स कॉरपोरेशन ने एक निजी कम्पनी, देवास मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड को किया था।

सीतारमन ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले डेढ़ सालों से 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुए घोटाले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर हमने उन्हें कभी बोलते नहीं सुना।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+