तीसरी तिमाही में रेलिगेयर को 98 करोड़ रुपये का घाटा
मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कम्पनी ने कहा कि इस तिमाही में कम्पनी की कुल आय 73.75 प्रतिशत बढ़कर 718.23 करोड़ रुपये हो गई जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 413.37 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।
कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन्द्र नाथ ने कहा, "पिछली तिमाही में वित्तीय बाजार पर आर्थिक दबावों का असर भारतीय उद्योगों पर कम हुआ है लेकिन संरचात्मक दबाव अभी भी बरकरार हैं।"
कम्पनी द्वारा बीएसई को दी गई एक अन्य जानकारी के मुताबिक कम्पनी ने कहा है कि कम्पनी के निदेशक मंडल ने बाजार से 2,500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications