न्यूजीलैंड की संसद को सम्बोधित नहीं कर सकेंगी गिलार्ड

गिलार्ड हालांकि वेलिंगटन स्थित संसद के चर्चा कक्ष में सांसदों को सम्बोधित करेंगी।

न्यूजीलैंड की ग्रीन पार्टी के सह नेता रसेल नोर्मन ने कहा है कि इससे एक परम्परा बन जाएगी और इसके परिणामस्वरूप पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश जैसे हर तरह के अप्रिय लोग आकर संसद को सम्बोधित करते रहेंगे।

समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने नोर्मन के हवाले से कहा है, "न्यूजीलैंड में किसी भी सरकार प्रमुख या राष्ट्र प्रमुख ने संसद के किसी सत्र को सम्बोधित नहीं किया है और इस सिद्धांत को हम बनाए रखना चाहते हैं।"

गिलार्ड, न्यूजीलैंड की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को आकलैंड पहुंचीं। गिलार्ड ने कहा कि वह सांसदों को सम्बोधित करने का इंतजार कर रही हैं और खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं।

गिलार्ड ने कहा, "मैं न्यूजीलैंड के संसद सदस्यों को सम्बोधित करने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मैं सांसदों से उनके संसदीय कक्ष में बातचीत करने का मौका पाकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। इसके बंदोबस्त सम्बंधी बातें, न्यूजीलैंड का अपना मामला है।"

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने अपने सम्पादकीय में हालांकि कहा है कि आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्रियों के दौरे यदा-कदा ही होते हैं, लिहाजा आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के सम्बोधन से दोनों देशों को करीब आने में मदद मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+