शेयर बाजारों में मजबूती, सेंसेक्स 72, निफ्टी 25 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 71.60 अंक बढ़कर 18,260.08 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,361.66 अंक का उच्च और 18,050.48 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 4.47 अंक गिरकर 6,699.35 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 48.24 अंक बढ़कर 8,164.86 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 25 अंक बढ़कर 5,481.00 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में तेल एवं गैस (1.85 प्रतिशत), बैंेकिंग (1.53 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (1.10 प्रतिशत) सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं पूंजीगत वस्तुएं (-1.75 प्रतिशत), रियल्टी (-1.33 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (-0.40 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में शामिल रिलायंस कम्युनिकेशन (4.16 प्रतिशत), रिलायंस इंडस्ट्रीज (2.90 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (2.41 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं जयप्रकाश एसोसिएट्स (-3.04 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-2.96 प्रतिशत) और डीएलएफ (-2.80 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।
बीएसई पर 1,551 कम्पनियों में बढ़त दर्ज की गई वहीं 1,276 कम्पनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 157 कम्पनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications