मिस्र में संविधान सुधार आयोग के अध्यक्ष बने बशरी
समाचार चैनल अल जजीरा के मुताबिक सैन्य परिषद ने सेवानिवृत न्यायाधीश बशरी को आयोग की कमान सौंपी है। यह आयोग संविधान में फेरबदल को लेकर अपने सुझाव देगा।
हुस्नी मुबारक के शासनकाल के दौरान भी बशरी स्वतंत्र न्यायापालिका के हिमायती थे। उनके स्वतंत्र विचारों को लेकर कानूनविद् भी उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं।
सेना के इस फैसले के बाद बशरी ने कहा, "सैन्य परिषद ने संविधान में संशोधन के लिए बनाई गई समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।" सैन्य परिषद ने इससे पहले कहा था कि 10 दिनों के भीतर नया संविधान लिख लिया जाएगा और दो महीने के भीतर ही इस पर लोगों की राय ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications