ईरान में विपक्षी नेताओं को मौत की सजा देने की मांग

ईरान के सरकारी टेलीविजन के मुताबिक ईरानी संसद के कई सदस्यों ने देश में उत्तेजना फैलाने का प्रयास कर रहे विपक्षी नेताओं को मौत की सजा देने की मांग की। सोमवार को तेहरान सहित ईरान के पांच अन्य शहरों में यह विरोध प्रदर्शन किए गए। मिस्र और ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति के इस्तीफे और बहरीन और यमन में चल रहे विरोध प्रदर्शनों से प्रभावित होकर ईरान में भी लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

समाचार एजेंसी आईआरएन के मुताबिक विपक्षी नेता पूर्व प्रधानमंत्री मीर हुसैन मौसावी और संसद के पूर्व स्पीकर मेहदी कारौबी ने अरब जगत में चल रहे इन जनआंदोलनों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए लोगों से जुलूस निकालने की अपील की थी।

विपक्षी दलों द्वारा आयोजित किए गए इन विरोध प्रदर्शनों को ईरान सरकार के उस रवैये की पोल खोलने का जरिया माना जा रहा है जिसके तहत ईरान सरकार मिस्र में हुए जनआंदोलन के प्रति समर्थन जता रही है जबकि देश की जनता उसकी नीतियों से असंतुष्ट है।

अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स न्यूज' के मुताबिक सोमवार को हुए इन विरोध प्रदर्शनों में तेहरान में एक व्यक्ति को गोली लगी। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि ईरानी सुरक्षा बलों और विपक्षी दलों के समर्थकों के बीच झड़प हुई और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+