मिलाद-उन-नबी पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने दी बधाई
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने पैगम्बर मोहम्मद के जन्म दिवस 'मिलाद-उन-नबी' की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि पैगम्बर साहब की शिक्षाएं आज भी मानवता के लिए आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत बनी हुई हैं।
देशवासियों को दिए गए बधाई सन्देश में राष्ट्रपति ने कहा, "पैगम्बर मोहम्मद के जन्म दिवस मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर मैं अपने देशवासियों को बधाई देती हूं।"
पाटील ने कहा, "पैगम्बर मोहम्मद द्वारा विश्व बन्धुत्व, दया, सहिष्णुता और मानवता की सेवा के लिए दिया गया सन्देश हमें सभी के कल्याण और सद्भाव के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।"
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा, "मिलाद-उन-नबी हमें पैगम्बर मोहम्मद की आध्यात्मिक शिक्षाओं की याद दिलाता है। पैगम्बर मोहम्मद की प्यार, मानवता और सहिष्णुता की शिक्षा आज भी मानवता के लिए आध्यात्मिक स्रोत बनी हुई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications