सुरक्षा समीक्षा के लिए कश्मीर पहुंचे सेना प्रमुख
राज्य में सेना के मौजूदा संख्याबल में कमी और सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) के तहत सेना को दी गई विशेष शक्तियों को हटाने की खबरों के बीच सेना प्रमुख के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।
सेना के सूत्रों के मुताबिक सिंह विमान से उधमपुर स्थित उत्तरी कमांड मुख्यालय पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान वह राज्य की स्थितियों का आकलन करेंगे तथा इस दौरान वह वैष्णो माता के प्रसिद्ध मंदिर का दौरा भी कर सकते हैं।
सेना के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, " सेना प्रमुख जम्मू एवं कश्मीर के सभी कोर कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. पटनायक भी मौजूद रहेंगे।"
समीक्षा के दौरान एएफएसपीए के संबंध में चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह सचिव जी.के.पिल्लई कई बार यह घोषणा कर चुके हैं कि सरकार इस वर्ष मई तक राज्य से 10,000 अर्धसैनिक बलों को हटा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications