'छात्रों ने नक्सलियों और प्रशासन से की एक अपील'
गणतंत्र दिवस पर तेंगरारी गांव के हाई स्कूल में नक्सलियों द्वारा काला झंडा फहराए जाने का विरोध करने और इसे उतारने वाले दो शिक्षकों को नक्सलियों ने एक फरवरी की शाम को बुरी तरह पीटा था। दो फरवरी से स्कूल बंद है।
स्कूल के छात्रों ने सोमवार को जुलूस निकाला और नक्सलियों से स्कूल को दोबारा खुलवाने में मदद की मांग की।
जिले के अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा, "स्कूल दोबारा खुलवाने के लिए जागरुकता पैदा करने के लिए हमने अगले तीन दिन में कुछ गांवों का दौरा करने का कार्यक्रम तय किया है। शुक्रवार को आगे की कार्रवाई तय करने के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी।"
जिला स्कूल शिक्षक संघ के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, "शिक्षकों का कहना है कि जब तक सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जाती तब तक वह स्कूल नहीं जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications