विद्यालय निरीक्षिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय महोबा में लिपिक के पद पर कार्यरत 32 वर्षीया विनीता बुधौलिया ने गत 13 फरवरी को पड़ोस के झांसी जिले स्थित अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

विनीता के परिजनों ने आत्महत्या के लिए डीआईओएस (महोबा) सुशीला अग्रवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने की तहरीर दी थी।

महोबा कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार राय ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि विनीता के परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि डीआईओएस उसे आए दिन सरेआम फटकार लगाकर नौकरी से निकलवाने की धमकी देती थी। लगातार किए जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर विनीता खुदखुशी करने को मजबूर हो गई थी।

राय ने कहा कि डीआईओएस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

उधर महोबा के जिलाधिकारी रवि विश्वास पंत ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि डीआईओएस के निलंबन के लिए उन्होंने शासन को संस्तुति दे दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+