क्लिंटन ने ईरानी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया
स्थानीय समाचार पत्र 'द हिल' के मुताबिक वाशिंगटन में रिपब्लिकन पार्टी के संसद सदस्यों के साथ बैठक के बाद क्लिंटन ने कहा, "हम आज ईरानी लोगों के साहस का नमूना देख रहे हैं। हमारी इच्छा है कि विपक्षी दलों और सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को वैसे ही अवसर मिलें जैसे की मिस्र के लोगों को मिले थे।"
मिस्र में पिछले सप्ताह राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के इस्तीफे से प्रभावित होकर तेहरान में सोमवार को हजारों लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया।
रविवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरानी लोगों के लिए फारसी में ट्विटर पेज की शुरूआत की थी। कुछ ही घंटों में इस पर 2,000 से ज्यादा समर्थक जुड़ गए। इस पेज पर ईरान की नीतियों की मिस्र से तुलना करने वाले कई बयान प्रकाशित किए गए।
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने शुक्रवार को सेना को सत्ता सौंप दी थी। सेना ने यहां सितम्बर में चुनाव कराने का वादा किया है। क्लिंटन ने कहा कि सेना के शुरूआती कदम आश्वस्त करने वाले हैं लेकिन अभी काफी काम बाकी है।
क्लिंटन ने कहा, "मिस्र की सेना के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications