लंदन, टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज के विलय प्रस्ताव की समीक्षा होगी

टोरंटो और मांट्रियल में स्टॉक एक्सचेंज संचालित करने वाले टीएमएक्स समूह ने पिछले मंगलवार को कहा था, "हम अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज स्थापित करने के लिए लंदन स्टॉक एक्सचेंज से विलय के लिए वार्ता के अग्रिम चरण में हैं।"

इस विलय सौदे के तहत लंदन स्टॉक एक्सचेंज सात अरब डॉलर की कम्पनी बनाने के लिए टीएमएक्स समूह को खरीदेगा। इस नई कम्पनी के मुख्यालय लंदन और टोरंटो में स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।

पिछले सप्ताह इस विलय प्रस्ताव की घोषणा किए जाने के बाद ओंटेरियो प्रांत के वित्त मंत्री ड्वाइट डंकन ने कहा था कि टीएसई रणनीतिक सम्पत्ति है।

उन्होंने कहा कि टीएसई के भविष्य का कोई भी फैसला केवल शेयरधारकों को ध्यान में रखते हुए नहीं बल्कि जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा।

कनाडाई सरकार ने सोमवार को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा था कि इस प्रस्ताव पर गहराई से विचार किया जाएगा।

कनाडा के उद्योग मंत्री टोनी क्लेमेंट ने कहा, "मैं आज इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि यह सौदा कनाडा निवेश अधिनियम के तहत समीक्षा का विषय है।"

उन्होंने कहा कि सरकार को जब इस विलय का आवेदन मिलेगा तब इसकी समीक्षा शुरू की जाएगी।

टीएमएक्स समूह ने कहा कि विलय प्रस्ताव की साझीदार कम्पनियां कनाडा के उद्योग मंत्रालय द्वारा किसी भी तरह की समीक्षा किए जाने के लिए तैयार हैं।

टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज ने अपने एक बयान में कहा, "कनाडा के वित्तीय नियमों का पालन करते हुए दोनों कम्पनियां कनाडा और कनाडा के वित्तीय बाजार के हित के लिए नए उपक्रम स्थापित करने के लिए काम कर रही हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+