फोन टैपिंग मामले में स्पष्टीकरण दे सरकार : भाजपा
कोलकाता में जेटली ने संवाददाताओं से कहा, "मंगलवार को मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक प्रति वर्ष एक लाख फोन टैप कराए जा रहे हैं। कानून बिल्कुल स्पष्ट है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होने पर ही सरकार फोन टैप करवा सकती है।"
जेटली ने कहा, "आंकडा इतना बड़ा है कि यह काफी भयावह लग रहा है। यह चिंता की बात है। यह आंकडा और बड़ा हो सकता है।"
एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में मंगलवार को छपी खबर के मुताबिक सरकार प्रति वर्ष 100,000 से अधिक फोन टैप करवा रही है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत सरकार इस बात को स्पष्ट करे कि पूरे देश में कितने फोन टैप करवाए जा रहे हैं और सरकार यह भी स्पष्ट करे कि ये टैपिंग कानूनी अनुमति के बाद कराई जा रही है या यूं ही।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications