हमें राहत फतेह अली खान पर पूरी जानकारी चाहिए : पाकिस्तान
इस्लामाबाद । मशहूर पाक गायक राहत फतेह अली खान मु्द्दे पर अब राजनीति सक्रिय होती दिख रही है। राहत के पकड़े जाने की पूरी रिपोर्ट की मांग पाकिस्तान सरकार ने की है। पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने पाक के उच्चायुक्त विभाग को आदेश देते हुए कहा है कि उसे राहत के बारे में पूरी जानकारी चाहिए। यहां तक की रहमान मलिक ने ये भी कहा है कि राहत फतेह अली खान को जैसी भी कानूनी मदद चाहिए उसकी व्यवस्था पाक सरकार करायेगी।
पढ़े : विश्वकप से सबंधित खबरें
आपको बता दें कि मशहूर पाकिस्तान गायक राहत फतेह अली खान को दिल्ली एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया गया जिस समय वो नियम से ज्यादा विदेश करेंसी को लेकर भारत से बाहर जा रहे थे। नियम के मुताबिक कोई भी व्यक्ति 5 हजार अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की रकम बाहर नहीं ले जा सकता है है जबकि राहत के पास से 15 हजार डॉलर बरामद किये गये है। अगर भारतीय करेंसी की बात करें तो ये रकम 60 लाख के आस-पास की है।













Click it and Unblock the Notifications