चीन ने वेलेंटाइंस डे पर चेतावनी जारी की

समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार इस तरह के मेल्स में "वॉर्म अंडरस्कोर ब्लेबला डॉट बी", "वीबीएस अंडरस्कोर आईलवयू" और "वीबीएस अंडरस्कोर वेलेंटाइन डॉट ए" जैसे वायरस हो सकते हैं। सेंटर ने ऑनलाइन खरीददारी करने वालों को भी चेताया है कि वेलेंटाइंस डे के सामान का आर्डर देते समय उन्हें सावधान रहना चाहिए।
इसकी वजह है कि कुछ आकर्षक विज्ञापन बोगस हो सकते हैं और उससे कम्प्यूटर को नुकसान पहुंच सकता है। 'चाइना डेली' ने कहा है कि इंटरनेट फोरम और ऑनलाइन चैटिंग टूल्स के जरिए भी वायरस फैल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications