करुणानिधि ने टाटा का पत्र मिलने से किया इंकार
ज्ञात हो कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की अध्यक्ष जे. जयललिता ने करुणानिधि पर आरोप लगाया है कि राडिया ने टाटा का पत्र उन्हें सौंपा।
जयललिता के इस आरोप का जवाब देने के लिए जारी अपने बयान में करूणानिधि ने कहा, "मुझे इस तरह का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ। किसी ने भी मुझे इस तरह का पत्र नहीं दिया।"
उन्होंने कहा कि डीएमके का समाचार पत्र मुरासोली ने जयललिता द्वारा लिखे पत्र प्रकाशित किया है और उनको जिसने पत्र लिखा है उसे भी प्रकाशित किया है।
उन्होंने कहा कि मुरासोली में उनका वह पत्र भी प्रकाशित किया जाएगा जिसे उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि एम.जी. रामचंद्रन मुख्यमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं और इसकी जगह उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए।
जयललिता ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा था कि टाटा ने 13 नवंबर 2007 को करुणानिधि को एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए. राजा की तारीफ की थी। यह पत्र राडिया ने करुणानिधि को सौंपा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications