कर्नाटक में 4.3 अरब रुपये का निवेश करेंगी कम्पनियां
राज्य उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक टी.के. स्वरूप ने आईएएनएस से कहा, "इन प्रस्तावों से बेंगलुरू के शहरी और ग्रामीण जिलों एवं समीप के कोलार जिले में करीब 2000 प्रत्यक्ष कुशल रोजगार और 4000 अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।"
उन्होंने बताया, "कम्पनियां की मंशा इन जगहों पर अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी और अन्य उपकरणों का उत्पादन करने की है।"
इन कम्पनियों में से महिंद्रा एयरोस्पेस लिमिटेड ने
अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी के उपकरणों के उत्पादन के लिए 2.84 अरब रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। कम्पनी विमान निर्माण में काम आने वाले कल-पुर्जे बनाने के लिए कोलार जिले के नरसापुरा औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण इकाई बनाएगी।
इसी तरह विप्रो ने देवहनहल्ली के एयरोस्पेस पार्क में 53 करोड़ रुपये के निवेश से एयरोस्पेस विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना बनाई है।
स्वरूप ने कहा कि इन कंपनियों ने पांच दिवसीय एयरोइंडिया शो 2011 के दौरान निवेश के प्रस्ताव पेश किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications