केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को

नई दिल्ली। एक सप्ताह बाद शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले अभिभाषण को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी।प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, "राष्ट्रपति के अभिभाषण को अंतिम रूप देना बैठक का एजेंडा होगा।"

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि राजनीतिकहलके में यह अटकलबाजी चल रही है कि मंत्रिमंडल की बैठक में 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।संसद का बजट सत्र 21 फरवरी को शुरू होगा।

उल्लेखनीय है कि 9 से 13 नवम्बर, 2010 तक चले संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष द्वारा जेपीसी की मांग पर अड़े रहने के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+