राहत फतेह रिहा हुए, देश छोड़ने की इजाजत नहीं (राउंडअप)

सूत्रों के मुताबिक राहत व उनके दो सहयोगियों मारूफ और चित्रेश श्रीवास्तव को डीआरआई के समक्ष 17 फरवरी को उपस्थित होने को कहा गया है। रिहा किए जाने से पूर्व उनसे कड़ी पूछताछ की गई।

तीनों लोगों को पासपोर्ट रख लिया गया है और तीन दिन बाद पूछताछ के लिए दोबारा पेश होने के लिए कहा गया है।

पाकिस्तानी उच्चायोग से मिले इस आश्वासन के बाद राहत को रिहा किया गया कि वह पूछताछ में सहायता करेंगे।

डीआरआई की महानिदेशक विजयलक्ष्मी शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हम सिर्फ उनसे पूछताछ कर रहे हैं। हम जल्द ही अगले कदम के बारे में फैसला करेंगे।"

राहत को रविवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। उनके पास से 1.24 लाख डॉलर से अधिक की अघोषित विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी।

उनके 15 साथियों के पास से एक लाख डॉलर से अधिक की अघोषित विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी। वे सभी एक सम्मान समारोह और एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पाकिस्तान लौट रहे थे।

महान गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के भतीजे राहत फतेह भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों में काफी लोकप्रिय हैं।

इस बीच, राहत फतेह अली खान की रिहाई के लिए पाकिस्तान ने गम्भीर प्रयास शुरू कर दिए।

विदेश सचिव सलमान बशीर ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त शरत सबरवाल को तलब कर उनसे रविवार आधी रात तक इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय राजदूत से अनुरोध किया कि वह यह सुनिश्चित कराएं कि अली से पूछताछ के दौरान कोई अधिकारी उनके साथ गलत व्यवहार न करे।

बशीर ने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहीद मलिक से बात कर राहत की तुरंत रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

उन्होंने कहा, "इस मुद्दे को औपचारिक तौर पर भारतीय विदेश विभाग के समक्ष उठाना चाहिए।" उन्होंने इस बारे में ताजा जानकारी के लिए भारतीय अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में बने रहने को कहा।

इससे पहले आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने शाहीद मलिक को बुलाकर अली को सभी कानूनी और अन्य तरह की मदद देने का निर्देश दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+