नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में विशेष पुलिस अधिकारी शहीद
रायपुर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के तनावग्रस्त बस्तर क्षेत्र में सोमवार को हुए नक्सली हमले में पुलिस के एक विशेष अधिकारी शहीद हो गए।
राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दक्षिण दंतेवाड़ा जिले के गोंडपल्ली गांव में मुन्नालाल मारकम की नक्सलियों ने हत्या कर दी।
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मारकम की तैनाती दंतेवाड़ा थाने में हुई थी। वह गोंडपल्ली में एक रिश्तेदार के घर गए थे, जहां नक्सलियों ने तेजधार हथियार से उनकी हत्या की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications