उत्तराखण्ड में लगातार दूसरे दिन हिमपात
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
राज्य के विभिन्न जनपदों में ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार शाम से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी है। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल व रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। इसके साथ ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के मंदिरों की चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं।
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक ए.के. शर्मा ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी किसानों की फसल के लिए संजीवनी का काम रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की पारंपरिक व नकदी फसलों को इससे फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार को देहरादून में न्यूनतम तापमान 12.6, पंतनगर में 14, मुक्तेश्वर में 4 और टिहरी में 6. 6 दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications