विवाह समारोह में गोली चलाने में 2 सिपाही नामजद, निलम्बित
जिले के अच्छल्दा इलाके में रविवार रात अपने एक रिश्तेदार की बारात में पहुंचे सिपाही सहरीर यादव ने सरकारी एके-47 रायफल से गोली चलाई, जिसमें बाराती हाकिम सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली में तैनात सिपाही सहरीर सिंह अपने साथी सिपाही राम कैलाश के साथ बारात में पहुंचा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सिपाही सहरीर ने रंजिशन जानबूझ्झकर हत्या के मकसद से गोली चलाई।
जिले के पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications